दुनिया भर में जहां निवेशकों का भरोसा घट रहा है, वहीं सोना लगातार नई ऊंचाइयां बना रहा है। शुक्रवार को लगातार पांच दिनों की बढ़त के साथ सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है।

दुनिया भर में जहां निवेशकों का भरोसा घट रहा है, वहीं सोना लगातार नई ऊंचाइयां बना रहा है। शुक्रवार को लगातार पांच दिनों की बढ़त के साथ सोना नई रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया है। इसने एमसीएक्स पर 44,696 का नया स्तर छू लिया। दरअसल, इक्विटी मार्केट्स की गिरावट की वजह से सोने पर लोगों का भरोसा बढ़ रहा है। ग्लोबल गोल्ड एक हफ्ते की ऊंचाई पर दिख रहा है। बताया जा रहा है ‎कि इक्विटी बाजारों में तेज गिरावट से सोने को सहारा मिला है। कोरोना वायरस के मामले बढ़ने का भी असर सोने पर आ रहा है। डॉलर इंडेक्स 8 हफ्ते के निचले स्तर पर फिसला गया है। दूसरी ओर कच्चा तेल भी 50 डॉलर के नीचे ही कारोबार कर रहा है।" alt="" aria-hidden="true" />